बकाया न चुकाया तो मुंबई में लैंड नहीं होगी किंगफिशर फ्लाइट

Vijay Mallya
मुंबई। किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उधारी को लेकर कभी उसे तेल कंपनियों से नोटिस मिल रहा है तो कभी बैंक उसे और कर्ज देने से मना कर रहे हैं। अब मुंबई इंटरनेश्नल एयरपोर्ट (एमआईएएल) ने किंगफिशन एयरलाइंस को चेतावनी दे डाली है कि अगर उसने शनिवार तक अगर बकाया 90 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया तो कंपनी का हवाई जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करने दिया जाएगा। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी किंगफिशर को नोटिस भेज चुकी है। जिसका कंपनी पर 240 करोड़ रुपए बकाया है।

हर एयरलाइंस कंपनी को महीने के हिसाब से हवाई अड्डा ऑपरेटरों के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भुगतान करती हैं। किंगफिशर ने यह भुगतान नहीं किया था। जिस वजह से उसे कैश एंड कैरी मोड में डाल दिया गया था। जिस वजह से किंगफिशर एयरलाइंस को हर दिन मुंबई इंटरनेशनल एयरनोर्ट को 60 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं। विजय माल्‍या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने पिछले 6 महीने से एमआईएएल का भुगतान नहीं किया है। जिस वजह से उसे यह नोटिस दिया गया है।

किंगफिशर एयरलाइंस इस समय भारी वित्‍तीय घाटे से गुजर रही है। कंपनी पर इस समय 12 हजार करोड़ का घाटा हो चुका है। एक साथ 2 नोटिस मिलने पर किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्‍या भी मुश्किल में आ गए हैं। अपनी मुश्किलों को कम करने के लिए विजय माल्‍या एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रमुख से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कंपनी से समय से भुगतान करने का आश्‍वासन भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+