इंडियन मुजाहिद्दीन के इंडिया चीफ शाहरुख पर 15 लाख का इनाम

मालूम हो कि शाहरुख के खिलाफ दिल्ली में जामा मस्जिद गोलीकांड व कार बम विस्फोट समेत तीन मामले दर्ज हैं। इस मॉडयूल के पांच अन्य आतंकियों का भी पता चला है। उल्लेखनीय है कि अनुसार मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच में सूचना और एकत्र संकलनों के जरिये चेन्नई, दिल्ली और बिहार से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया।
बिहार और चेन्नई से गिरफ्तार किये आतंकी भी दिल्ली की तरफ की कूच करने की फिराक में थे और एक गुप्त जगह पर बैठक करने वाले थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों पर जर्मन बेकरी ब्लास्ट, चेन्नई स्टेडियम ब्लास्ट और दिल्ली के जामा मस्जिद शूटआउट केस में शामिल होने का संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications