कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा भारत

भारत ने इस समय विदेश से लंबी अवधि और अल्प अवधि के कर्ज ले रखे हैं। अगर लंबी अवधि के कर्ज की बात करें तो इस समय भारत पर 248.4 अरब डॉलर का कर्ज है। इसके अलावा भारत पर कम अवधि का 68.5 अरब डॉलर कर्ज भी है। भारत विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी संस्थाओं से विदेशी कर्ज लेता है। इस समय भारत ने कई योजनाओं के लिए विदेशी कर्ज ले रखा है।
मीणा ने कहा कि भारत सरकार की विवेकपूर्ण विदेशी कर्ज प्रबंधन नीति लंबी अवधि और कम अवधि के कर्ज की निगरानी करने का काम करने में जुटी हुई है। लंबी अवधि में पूर्ण होने वाले रियायती शर्तों के सरकारी कर्ज जुटाने, विदेशी वाणिज्यिक उधारों को विनियमित करने और अनिवासी भारतीय जमाराशियों पर ब्याज दरों को युक्ति संगत बनाने पर जोर देती है।












Click it and Unblock the Notifications