घूस मांगने पर बौखलाए सपेरे ने तहसील में छोड़े दर्जनों सांप

उन्होंने बताया कि भवन में रेंगते सांपों को देखकर वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गयी। बाद में उन सांपों को बड़ी मशक्कत से वहां से हटाया गया। इस बीच, यह हरकत करने वाले सपेरे हक्कुल ने बताया कि वह सांपों का संरक्षण कार्य भी करता है और इसी काम के लिये उसे पट्टे पर जमीन दिलाने के लिये उसने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था।
उसने बताया कि सरकार ने पिछले साल जिला प्रशासन को उसे पट्टे पर जमीन देने के आदेश जारी किये थे लेकिन रिश्वत नहीं मिलने के कारण लेखपाल तथा कुछ अन्य तहसील कार्यालय भूमि आबंटन की अर्जी को दबाए बैठा था, इसी बात से नाराज होकर उसने तहसील भवन में सांप छोड़े थे। इधर, उप जिलाधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना को संज्ञान में लिया गया है और हक्कुल को जल्द ही जमीन का पट्टा दे दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications