'सीक्रेट पाकिस्तान' पर पाक ने रोका बीबीसी प्रसारण

'सीक्रेट पाकिस्तान' नाम से बनी डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो इसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के दोहरे मापदंडों के बारे में दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि पाकिस्तान लंबे समय से तालिबान के खिलाफ लड़ाई में पश्चिमी देशों के सहयोग का दावा करता रहा है। जबकि पाकिस्तान खुद इन इलाकों में आतंवाद को बढ़ावा देता रहा है। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि आतंकवादी के खिलाफ लड़ाई में दम भरने वाला पाकिस्तान ख़ुफ़िया ढ़ंग से अफगानिस्तान में तालिबान को हथियार और प्रशिक्षण देता रहा है।
वहीं पाकिस्तान के इस कदम का बीबीसी ने विरोध किया है। पाकिस्तान में बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा कि पाक के इस कदम की हम निंदा करते हैं। पाकिस्तान में मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। हमने लोगों को सच दिखाने की कोशिश की है। इस समय पाकिस्तान के ज्यादातर शहरों में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में इसे पूरे देश में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अब पाकिस्तान नहीं चाहता है कि आतंकवाद के खिलाफ उकसे दोहरे मापदंड दुनिया के सामने उजागर हों।












Click it and Unblock the Notifications