एचडीएफसी ने दिया महिलाओं को स्पेशल क्रेडिट कार्ड

वास्तव में सोलिटेयर प्रीमियम कार्ड देश में पहला महिला प्रीमियम क्रेडिट कार्ड होगा। बैंक ने अगले दो साल में अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बैंक के वर्तमान में 60 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहक हैं इसमें से केवल 15 लाख कार्ड महिलाओं के नाम हैं। एचडीएफसी बैंक के भारत प्रमुख (खुदरा परिसंपत्ति) प्रेले मंडल ने यहां संवाददाताओं से कहा हम अगले दो साल में अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचाना चाहते हैं और इसमें महिला कार्ड धारियों की संख्या 20 लाख तक होनी चाहिये।
बैंक ने विशेषतौर पर महिलाओं के लिये तैयार सोलिटेयर प्रीमियम कार्ड जारी किया जिसमें कर्ज की सीमा पांच लाख रुपये तक रखी गई है। एक अन्य सोलिटेयर कार्ड भी महिलाओं के लिये है जिसकी कर्ज सीमा दो लाख रुपये रखी गई है। मंडल ने कहा हमारा वादा बरकरार है, बैंक हर तिमाही नया उत्पाद जारी करेगा।
उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ भरे व्यस्त जीवन में महिलाओं को उनकी बेहतरी के लिये कई तरह की पेशकश की गई हैं। एचडीएफसी बैंक के भारत प्रमुख (क्रेडिट कार्ड) पराग राव ने कहा हम परिवार के हर सदस्य के लिये एक विशेष उत्पाद लाने के बारे में सोच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications