दिल्‍ली: पहले पराठा किसे मिले, इसी बात पर हत्या

Delhi: One killed in fight over hot paratha
दिल्ली (ब्यूरो)। पहले गरम पराठा कौन खाए, इस मामूली बात पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो युवकों ने एक इंजीनियर और उसके साथी पर डंडों से हमला कर दिया। सिलीगुड़ी निवासी इंजीनियर शैलेज (27) को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों चेतन और विजय को गिरफ्तार किया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीटेक कर चुका शैलेज गुड़गांव स्थित एक कॉलसेंटर में नौकरी कर रहा था। वह दोस्त सिद्धार्थ के साथ सीआर पार्क इलाके में रहता था। सिद्धार्थ अपनी बहन के बुटीक में सहायता करता है। दोनों सोमवार सुबह पांच बजे गोविंदपुर मेन रोड, गुरुद्वारे के पास चाय पीने गए। यहां मौजूद विजय और चेतन को शैलेज ने थोड़ा घूर कर देख लिया था। इस पर दोनों आगबबूला हो गए और चाय वाले के टेंट में लगे बांस से शैलेज और सिद्धार्थ पर हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिद्धार्थ की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने तफ्तीश के बाद और डीयू के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में जांच के बाद जालंधर (पंजाब) निवासी विजय और अलीगढ़ (यूपी) निवासी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। विजय ने बीसीए किया हुआ है और बीपीओ कंपनी में काम कर रहा था। चेतन आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज से बीएससी (द्वितीय वर्ष) कर रहा था और हाल ही में इसने पढ़ाई छोड़ दी थी। चारो लोग सड़क के किनारे पराठा की दुकान पर पहुचे। दोनों पहले पराठा मांग रहे थे। पहले पराठा सिद्धार्थ को मिला । इस पर विजय और चेतन उससे भिड़ गए। तब तक पुलिस आ गई और उन्हे हटा दिया। थोड़ी ही देर बात वे लोग डंडों के साथ वापस आए और उन पर हमला बोल दिया। पुलिस चाय वाले से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+