विदेशी किराना मुद्दे पर आज भारत बंद, विरोधियो पार्टियों का समर्थन

तो वहीं सपा ने इस फैसले पर एतराज जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश व्यापारियों के हित में नहीं हैं। व्यापारियों का विरोध पूरी तरह से जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर कीमत पर व्यापारियों का साथ देगी।तो वहीं भाजपा ने कहा कि वो भारत बंद का समर्थन तो करेगी ही साथ ही वह इसमें सहयोग भी देगी। खुदरा कारोबार में विदेशी कम्पनियों के आने से यहां की पूरी अर्थव्यवस्था विदेशियों के हाथों चली जायेगी और देश आर्थिक रुप से गुलाम बन जायेगा।
आपको बता दें कि विपक्ष की मांग है कि मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में 51 फीसदी एफडीआई की अनुमति देने के फैसले को या तो सरकार वापस ले या इस विषय पर मत विभाजन के प्रावधान वाले नियम के तहत उसके कार्य स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करे। तो वहीं सरकार इस मसले पर हाथ खिंचने को तैयार नहीं।












Click it and Unblock the Notifications