पीओके में आतंकी ट्रेनिंग शिविर होने से वाकिफ है सरकार

उन्होंने कहा कि एक आकलन के अनुसार पाक अधिकृत कश्मीर में करीब 2500 आतंकवादी रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जम्मू कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है। सिंह ने राजकुमार धूत के एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि 19-20 अगस्त की रात्रि में सेना ने बांदीपोरा में घुसपैठ कर रहे छह आतंकवादी मार गिराए। उन्होंने कहा कि छह आतंकवादी भागने के क्रम में किशनगंगा नदी में डूब गए।
मालूम हो कि पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद को लेकर हमेशा चर्चा होती है। मगर पूर्व में सरकार का मानना था कि वहां आतंकी नहीं है मगर हाल ही में आतंकी गतिविधियों और कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ और फिर उसके बाद वहां से बरामद भारी मात्रा में गोले बारूद ने यह साफ कर दिया था आतंकी उसे अब पनाह के रूप में देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications