राष्ट्रमंडल खेल के आयोजन पर शीला ने अपनी ही पीठ थपथपाई

commonwealth games
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पिछले साल यहां हुए राष्‍ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सारी आशंकाओं के बीच खेलों का सफल आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस के एक अधिवेशन को यहां संबोधित करते हुए दीक्षित ने कहा कि लोगों को राष्‍ट्रमंडल खेलों के आयोजन को लेकर आशंकाएं थी और हमनें तमाम आशंकाओं के बीच हमनें इसका आयोजन किया। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के किसी भी शहर के मुकाबले दिल्ली में खेलकूद की सबसे ज्यादा सुविधाएं हैं।

गौरतलब है कि राष्‍ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुई अनियमितताओं के लिए कैग ने शीला दीक्षित सरकार को आड़े हाथों लिया था और शूंगलू समिति की रिपोर्ट में भी दिल्ली सरकार को जिम्मेदार माना गया। दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की तीन बार सरकार बनी और यहां जो भी काम हुए वे किसी से छिपे नहीं हैं।

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि वे हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति को दल से जोड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक जनता की आकांक्षा समझेंगे नहीं, सत्ता में नहीं आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+