स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनआरएचएम के दस्तावेज सीबीआई को सौपे

nrhm
नयी दिल्ली। सरकार ने आज बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) संबंधी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री सुदीप बंद्धोपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रारंभिक जांच के संबंध में 21 नवम्बर 2011 का एक पत्र केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो से मंत्रालय में प्राप्त हुआ है।

मंत्रालय ने एजेंसी द्वारा अनुरोध किए जाने पर राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार कार्यक्रम प्रभागों से टीमों के आवधिक दौरों, वार्षिक सामान्य समीक्षा और संयुक्त समीक्षा मिशनों की वित्तीय प्रबंधन रिपोर्टो की त्रौमासिक सूचना और नियमित सांविधिक और लेखा परीक्षाओं के जरिए मिशन के कार्यान्वयन को मानीटर करती है।

उन्होंने सैयद अजीज पाशा के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। 'मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर्स' (ओटी) मामले में उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा हजम किये 'एनआरएचएम' के 42.08 करोड़ रुपये कहाँ गए। जैसे ही पर्दाफाश ने 'एनआरएचएम' में हुए घोटाले के बारे में बताया तो केंद्र से आई नियंत्रक व महालेखाकार (कैग) टीम ने जांच की मुहीम तेज कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+