जानी-मानी असमिया साहित्यकार इंदिरा गोस्वामी का निधन

आपको बताते चलें कि वह मामोनी रायसन गोस्वामी नाम से लिखती थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में एक शिक्षिका थी। उन्हें भारतीय साहित्य जगत का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ मिला था। गोस्वामी ने प्रतिबंधित युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और केंद्र सरकार के बीच शांति वार्ता में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन साल 2005 में उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था।
गुवाहटी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार की रात गोस्वामी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और मंगलवार सुबह उन्होंने आखिरि सांस लिया। ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका को आगे के उपचार के लिए इस साल के शुरू में नयी दिल्ली लाया गया था, लेकिन जुलाई में उन्हें यहां वापस ले आया गया और तब से उनका गुवाहटी मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications