हरियाणा: तिहरे हत्याकांड में 2 को फांसी, 8 को उम्रकैद

इसी दौरान ही कृष्णा के बेटे शमशेर की भी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। सोमवार को तिहरे हत्याकांड में अदालत ने देर शाम सजा सुनाई। फैसले के लिए दिन भर इंतजार होता रहा। अजयवीर उर्फ टोनी पुत्र रामकुमार निवासी जसौरखेड़ी और जयराम उर्फ बाबा पुत्र रामकिशन निवासी मुंडका को फांसी की सजा सुनाई गई है।
अदालत ने इन्हें इस तिहरे हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार माना है। जिन आठ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, उनमें अजयवीर की मां यशवंती पत्नी रामकुमार के अलावा मंजीत पुत्र ईश्वर सिंह,विकास पुत्र बलवान सिंह, अशोक पुत्र प्यारे लाल, प्रमोद पुत्र बल्लेराम सभी निवासी जसौरखेड़ी, प्रवीण पुत्र भीमसिंह निवासी नाहरी, कप्तान पुत्र सूरजभान निवासी जींदपुर और अजय पुत्र सतबीर बरवाला शामिल हैं। विदित रहे कि शमशेर के अपहरण और हत्या के मामले में अदालत कुछ दिन पहले नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications