यूपी: महिला टीचर का अपहरण कर तेजाब से जलाया

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले एक प्राइवेट कर्मी की 27 वर्षीय पत्नी दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। वह वहीं के एक स्कूल में एनटीटी की ट्रेनिंग कर रही हैं। महिला के मुताबिक शनिवार शाम स्कूल से लौटते वक्त बर्रा दो स्थित रामजानकी मंदिर के पास बोलेरो सवार चार युवकों ने छींटाकशी की। विरोध करने पर उसे कोई नशीली वस्तु सुंघाकर गाड़ी में खींच लिया। जिसके बाद करीब दो घंटे तक बंधक बना गाड़ी में अश्लीलता करते रहे।
कुछ होश में आने पर विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट की और तेजाब से नहलाने की धमकी दी। इसी बीच पुलिस की जीप आती देख युवकों ने शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया और सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। किसी तरफ फोन पर घटना की जानकारी सास को दी। जिस पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर आने वाले लड़कों का विरोध ही उसे महंगा पड़ा। उन लोगों ने 18 नवंबर को भी रिक्शे से आते समय छेड़खानी की थी।












Click it and Unblock the Notifications