जनता तय करेगी वेन्टीलेटर पर कौन है: भाजपा

श्री मिश्र ने कहा कि जिस पार्टी के लोग तिहाड़ की शोभा बढ़ा रहे हों वो भाजपा जैसी सशक्त पार्टी को वेन्टीलेटर पर होने का प्रमाणपत्र कैसे दे सकती है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आदर्श हाउङ्क्षसग घोटाला जिसकी पहचान हो, जिस पार्टी को 2जी के नाम से पुकारा जाता हो तथा जिस पार्टी के लोगों की पहचान महंगाई बढ़ाने वालों की हो उसे किस तरह का नाम दिया जाए, यह यह बहस का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में आतंकवादी ओसामा को ओसामा जी कहने वाले लोग हैं ऐसी पार्टी पर जनता कैसे विश्वास करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद के नाम से ही कांप जाती है क्योंकि हर सत्र इनके भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता का पैमाना बन जाती है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को प्रदेश के लोग गम्भीरता से नहीं लेते हैं क्योंकि उनकी नजर में प्रदेश के लोग भिखारी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल प्रदेश की बात कर रहे हैं जबकि व थकान उतारने के लिए विदेश जाते हैं।
श्री मिश्र ने प्रदेश की बसपा सरकार को भी बेईमान अधिकारियों को संरक्षण तथा ईमानदार अधिकारियों का उत्पीडऩ करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और उत्पीडऩ के विरोध में ईमानदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विद्रोह की भावना आ गयी है। उन्होंने कहा कि डी आई जी डी.डी. मिश्र, आईपीएस अमिताभ ठाकुर, डिप्टी एस.पी. धीरेन्द्र राय का मामला तथा उद्यान अधिकारी चन्द्रभूषण पाण्डेय का बसपा सरकार के विरद्ध विद्रोह तो एक बानगी भर है जबकि पूरे प्रदेश की नौकरशाही में सरकार के विरद्ध असंतोष का लावा खौल रहा है।
जो अधिकारी इस लूट खसोट में शामिल हो गये उन्हें बसपाई संरक्षण मिल रहा है जबकि ईमानदार अधिकारियों का निलंबन पोङ्क्षस्टग न होना, जल्दी-जल्दी तबादला तथा मानसिक उत्पीडऩ किया जा रहा है। डा. मिश्र ने कहा कि इस गफलत में प्रदेश का विकास पिछड़ रहा है तथा सरकार के 40 फीसदी मंत्री लोकपाल की जांच के दायरे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications