दलाई लामा के कारण नहीं हुई भारत-चीन वार्ता

ऐसी खबर है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को सूचित किया था कि बौद्ध सम्मेलन धार्मिक मसलों पर है। इसे रद्द नहीं किया जा सकता है। लेकिन चीन ने दोबारा मांग की दलाई लामा को सम्मेलन में आने से रोका जाये जिसे भारत ने मानने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि इसी महीने में हुए इंडोनेशिया के आसियान सम्मेलन में भाग लेने गए मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत और चीन के पास विकास के लिए पर्याप्त मौके है। वही वेन ने कहा कि ऐसी पर्याप्त क्षेत्र हैं जहां भारत और चीन एक दूसरे को सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
मनमोहन सिंह ने वेन से कहा कि भारत चीन के साथ सर्वश्रेष्ठ रिश्ते विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं वेन ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। ताकि 21वीं सदी में विश्व में एशिया का नाम हो।












Click it and Unblock the Notifications