माया ने बाबू सिंह कुशवाहा का मकान खाली कराया, सुरक्षा भी छीनी

Mayawati
लखनऊ। बाबू सिंह कुशवाहा के बगावती तेवर उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं। कभी मायावती के करीबी रहे कुशवाहा पर अब सीबीआई की नजर तो है ही साथ ही माया ने न सिर्फ उनके पल्ला झाड़ लिया बल्कि उनकी सुरक्षा भी हटा ली। यहीं नहीं उनका मकान भी खाली कर लिया गया है। ज्ञात हो कि कुशवाहा ने मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी व माया के खास अधिकारियों पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। वहीं पूर्व मंत्री अंनत मिश्रा व रंगनाथ मिश्र से भी मकान खाली कराया गया।

बाबू सिंह कुशवाहा किसी समय मुख्यमंत्री मायावती के खास लोगों में शुमार थे। इसी कारण मायावती ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था। परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी उन्हें दिया था। राजधानी में दो सीएमओ व एक डिप्टी सीएमओ की हत्या के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा भी कुशवाहा की तरफ बढ़ रहा है।

इसी बीच पिछले सप्ताह कुशवाहा ने लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी सहित सचिव शशांक शेखर सिंह तथा गृह विभाग के प्रमुख सचिव कुंवर फतेह बहादुर से जान का खतरा बताकर सनसनी फैला दी थी। मायावती ने उनकी आरोपों को दरकिनार करते हुए उनकी सुरक्षा हटा ली। मंत्री के रूप में उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा एक्कॉर्ट अनुमन्य थी। इसे घटाकर अब एक्स श्रेणी कर दिया गया है।

कुशवाहा का मकान भी खाली कर लिया गया। कुशवाहा को बतौर कैबिनेट मंत्री कालिदास मार्ग पर छह नम्बर आवास आवंटित था, अब उन्हें यहां से हटाकर विधायक निवास में मकान आवंटित किया गया है। पूर्व मंत्री अंनत मिश्रा उर्फ अन्टू को गौतमपल्ली कालोनी और रंगनाथ मिश्र को विक्रमादित्य मार्ग पर मकान मिला हुआ था। इन दोनों को भी जल्द मकान खाली करने का आदेश दिया गया है। विधायक की हैसियत से दोनों को पार्क रोड कालोनी में मकान आंवटित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+