मायाराज में एक और आईपीएस अधिकरी ने की बगावत

Mayawati
लखनऊ। मायावती और उनके करीबी अधिकारियों के तानाशाह रवैये से अन्य ब्यूरोक्रेट में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आईपीएस अधिकारी डीडी मिश्र और उद्यान अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय के बाद अब आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के भी तेवर बगावती हो गये हैं। इन लोगों ने जो हकीकत बयां की उससे पता चलता है कि प्रदेश में हिल्टरशाही बरकरार है। मायावती के दो-तीन करीबी अधिकारी पूरी सरकार चला रहे हैं।

अमिताभ ठाकुर के ताजा आरोपों में कहा गया कि प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर उनको प्रताडि़त कर रहे हैं। ऐसा ही आरोप डीडी मिश्र भी लगा चुके हे। मिश्रा ने कहा था कि अधिकारी उन्हें भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित कर रहे हें। ज्ञात हो कि मायावती के करीबी मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा भी फतेह बहादुर पर हत्या की साजिश का आरोप लगा चुके हैं।

पिछले माह जब फायर विभाग के डीआईजी रहे डीडी मिश्र ने जब भ्रष्टाचार उजागर किया था, तो सरकार ने उन्हें मानसिक रोगी करार देते हुए जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मिश्र के साथ जो कुछ भी किया गया, उससे ऐसा लग रहा था कि अब कोई भी अधिकारी खिलाफत करने की जुर्रत नहीं करेगा लेकिन एक बार फिर अधिकारियों ने आवाज बुलंद कर ली है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में जिला उद्यान अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय ने गुरुवार को विभागीय धांधली का खुलासा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में किसानों को बांटी जाने वाली सब्सिडी में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने इस घोटाले का मुख्य जिम्मेदार विभाग के मंत्री नरायण सिंह को बताया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि उनके संज्ञान में भ्रष्टाचार के मामलों को लाया गया लेकिन आरोपियों के खिलाफ् कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि ईमानदार अधिकारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। उनके साथ ही सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के भी तेवर बगावती हो गये हैं।

ठाकुर ने प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर मुख्यमंत्री के सचिव विजय सिंह समेत कई दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका भी दायर की है जिसमें प्रताडऩा की बात कही गई है।

याचिका में ठाकुर ने कई मामलों में जानबूझकर परेशान करने और निलंबन करने जैसी शिकायतें की हैं। उन्होंने कहा कि जब वह गोंडा में एसपी के पद पर तैनात थे तब उन्हें निलंबित कर दिया गया था लेकिन बाद में वह निर्दोष पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+