हिसार: शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे छात्र
हिसार।
पुलिस ने हिसार में दो छात्रों को वाहन चोरी के आरोप मे गिर तार कर उनके कब्जे से छ: चोरीशुदा मोटरसाईकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। चोरीशुदा मोटरसाईकिल हिसार, हांसी व जींद से चारी की हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिल गेट के पास एक युवक चोरी की मोटर साईकिल सहित खड़ा है। id="toptextpromo">पुलिस
की टीम ने 20 साल के युवक संदीप उर्फ मोरिया निवासी मोठ करनैल से गहनता से पूछताछ की और थाना शहर हिसार से चोरी एक मोटर साईकल तथा रिमाण्ड के दौरान कुल पांच अन्य मोटर साईकिल भी बरामद करवाए हैं। इसी प्रकार नारनौंद निवासी अमित उर्फ मितू से भी एक चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद किया गया है, जिसे हांसी के जींद बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दोनों
युवक 20 वर्ष के हैं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहें हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए मोटरसाईकिल चोरी करना शुरू कर दिया। वहीं फरीदाबाद में भी पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल व स्कूटी सहित चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंधवाड़ी जिला गुडग़ांव हाल निवासी गाजीपुर रोड़ डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद निवासी सत्यप्रकाश के पास चोरी की हुई मोटरसाईकिल है और वह थोड़ी देर में मोटरसाईकिल सहित एनआईटी फरीदाबाद के समीप से गुजरेगा। पुलिस ने नाकाबन्दी कर आरोपी सत्यप्रकाश को चोरी की मोटरसाईकिल सहित काबू कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications