सांसदों से ओमपुरी ने मांगी बिना शर्त माफी

संसद सूत्रों के अनुसार ओम पुरी के माफी मांगे जाने के बाद यह पूरा विवाद खत्म माना जा रहा है। कुछ सांसदों ने ओम पुरी के अलावा टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी को भी नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा था। उधर, संसद से ही खबर है कि यात्री किराये में वृद्धि की रिपोर्टो के बीच रेलवे ने कहा है कि इस समय यात्री किराये में वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा ने लोकसभा में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि इस समय यात्री किराए में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में माल भाड़े में की गई वृद्धि मामूली किस्म की है। मंत्री ने कहा कि इस बढ़े किराए का आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं पर अनुमानित असर नगण्य रहने की संभावना है। मुनियप्पा ने बताया कि खाद्यान्न और उर्वरकों की ढुलाई पर प्रति एक हजार किलोग्राम पर पांच पैसे तथा नमक और चीनी के मामले में यह चार पैसे का भार पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications