कुख्यात माओवादी नेता किशनजी की मौत पर सस्पेंस बरकरार

टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक पुलिस और नक्सलियों के खिलाफ कोबरा बटलियन ने बुधवार को ही जंगल महल के चारों ओर नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी थी कि कुख्यात माओवादी किशनजी इसी जंगल में हैं। जिसके बाद पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी हो गयी है, जिसमें पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने इस एनकाउंटर में किशनजी को मार गिराया है।
गौरतलब है कि कुख्यात किशनजी आंध्रपदेश में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था और अब वहां से फरार होकर वह पश्चिम बंगाल आ गया था। किशन जी के ऊपर कई बड़े नेताओं की हत्या की साजिश का भी आरोप है। फिलहाल अभी भी जंगल महल में मुठभेड़ अभी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications