चौ. देवीलाल ने दिलाया दलितों को राजनीति में सम्मान - चौटाला
फतेहाबाद।
इनेलो प्रमुख ओमप्रकाशा चौटाला ने कहा कि चौ. देवी लाल ने पिछड़े व दलित वर्ग में राजनीतिक चेतना पैदा करके उन्हें विधानसभा व संसद का सदस्य बनाकर इन वर्गो का मान-सम्मान बढ़ाया। वे रतिया में गुज्जर सम्मेलन में इनेलो प्रत्याशी सरफी बाई के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान बाजीगर समाज, राय सिक्ख बिरादरी व गुज्जर समाज ने रतिया विधानसभा क्षेत्र में इनेलो प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। id="toptextpromo">इस
अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव जोगिन्द्र सिंह बाल्मिकी ने अपने समर्थको सहित इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर चौटाला ने कहा कि पिछड़ा व दलित वर्ग शुरू से ही चौ. देवी लाल का समर्थक रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि गुर्जर समाज ने तो इस देश को बल्लभबाई पटेल जैसा राजनेता दिया जिसने देश की एकता और अखण्डता को कायम रखा। उन्होने कहा कि इनेलो प्रत्येक वर्ग का मान-सम्मान करती है। सम्मेलन को इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पलवल के विधायक सुभाष चौधरी, कालका विधायक प्रदीप गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, पूर्व मंत्री भागी राम, पूर्व विधायक रण सिंह बेनीवाल, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तेलू राम जोगी, जग्गू मिस्त्री,सतपाल गुर्जर, रामगोपाल गुर्जर ने भी सम्बोधित करते हुए इनेलो प्रत्याशाी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।











Click it and Unblock the Notifications