सोने की चमक पड़ी फिकि, आज भी गिरे दाम

वैश्विक बाजार में कमजोर रूख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से सोने का वायदा भाव 0.77 प्रतिशत गिरकर 28,559 रुपया 10 ग्राम रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी के लिये सोने का भाव 221 रुपया या 0.77 प्रतिशत गिरकर 28,559 रुपया 10 ग्राम रहा।
इसमें 3,096 लाख के लिये कारोबार हुआ। इसी प्रकार फरवरी डिलीवरी के लिये पीली धातु की कीमत 211 रुपये या 0.73 प्रतिशत गिरकर 28,875 रुपया प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 346 लाख के लिये कारोबार हुआ। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में कमजोर रूख के बीच सटोरियों ने मुनाफावसूली की जिससे सोने के वायदा भाव में गिरावट आयी।












Click it and Unblock the Notifications