कार में शराब पी रहे रईसजादों ने कांस्टेबल को पीटा

मोहित होमगार्ड सुरेंद्र के साथ बाइक पर पेट्रोलिंग पर था। सुबह 3.20 बजे वह पॉकेट-ई मयूर विहार फेज-2 पहुंचा। मोहित ने देखा कि एक कार से तेज संगीत की आवाज आ रही थी और चार युवकों उसमें शराब पी रहे थे। मोहित ने युवकों को ऐसा करने से मना किया। इस पर युवक अपने को किसी बड़े नेता का करीबी बताते हुए मोहित के साथ बदसलूकी करने लगे। युवकों को समझा बुझाकर मोहित वहां से आगे बढ़ गया। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि कार सवार युवकों ने मोहित को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। कार से उतरकर युवकों ने मोहित पर हमला बोल दिया।
मामला बढ़ता देख होमगार्ड सुरेंद्र ने इसकी सूचना पीसीआर को दी। सुरेंद्र को फोन करता देख युवकों ने मोहित की सर्विस पिस्टल छीनते हुए उसे कार में बिठाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए सुरेंद्र को भी युवकों ने पीटा। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोहित और सुरेंद्र को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


Click it and Unblock the Notifications
