गोंडा में मंच छोड़कर भागे बेनी प्रसाद वर्मा
लखनऊ।
ऐसा लग रहा है कि इस बार नेताओं की चुनावी चाल में जनता बिल्कुल नहीं आने वाली है। जनता ने अभी से ही नेताओं को करार जवाब देना शुरू कर दिया है। ऐसा ही जवाब कांग्रेस के केन्द्रीय नेता बेनी प्रसाद वर्मा को प्रदेश की जनता ने उन्हें के गढ़ में दिया कि उन्हें मंच छोड़कर ही भागना पड़ा। id="toptextpromo">प्रदेश
के चुनावी दौरे पर आये केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा जिले में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने गये थे। मंच पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सहित कई नेता मौजूद थे। इसी बीच राहुल गांधी ने बेनी वर्मा को सम्बोधन के लिए बुलाया। बेनी ने जैसे ही माइक पकड़ा, वहां उपस्थित जनता बेनी वर्मा वापस जाओ के नारे लगाने लगी। राहुल ने भी कहा कि वर्मा क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री हैं लिहाजा वे उनका सम्बोधन सुनें, इसके बावजूद हंगामा नहीं रुका, राहुल गांधी के लाख समझाने के बाद भी जनता बेनी को सुनने के लिए तैयार नहीं हुर्ई। जनता के इस कड़े विरोध के बाद आखिरकार बेनी वर्मा को अपने ही क्षेत्र में जबरन मंच छोडऩा पड़ा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जनता
का यह विरोध आगामी चुनाव में नेताओं के लिए कितना भारी पडऩे वाला है, इसका अन्दाजा इस वाकये से लगाया जा सकता है। बेनी के प्रति जनता का आक्रोश स्वाभाविक भी है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि उतरौला गोंडा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दायरे में आता है। श्री वर्मा ने वर्ष 2009 में गोंडा सीट से सांसद चुने जाने के बाद से उतरौला नहीं आए। यहां की जनता ने जिस चुनकर संसद भेजा, उसने इतने सालों तक कभी यहां की सुध नहीं ली। बेनी के साथ जो कुछ भी हुआ यह नेताओं के लिए एक सबक है।











Click it and Unblock the Notifications