किशनजी के बाद गोरिल्‍ला वार में म‍ाहिर उसेंडी को माओवादियों की कमान

West Bengal Map
कोलकाता। माओवादी नेता किशन के मारे जाने के बाद अग्रिम पंक्ति के नक्सली नेताओं में बचा हुआ है कट्टा रामचंद्र रेड्डी उर्फ विजय उर्फ गुडसा उसेंडी। उसेंडी भाकपा (माओवादी) के दंडकारण्य स्पेशल जोन का प्रवक्ता है और गुरिल्ला युद्ध में उसे महारत हासिल है। कई सालों से वह महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित अबूझमार के जंगलों में सुरक्षाबलों को चकमा दे रहा है। उसकी पत्‍नी केएस मालती फिलहाल रायपुर जेल में बंद है। कट्टा रामचंद्र रेड्डी के गुडसा उसेंडी बनने की अलग कहानी है।

गुडसा उसेंडी नामक एक 17 वर्षीय नक्सली युवक 25, जून 2000 को अबूझमार के जंगलों में अपने पांच साथियों के साथ मारा गया था। कट्टा रामचंद्र रेड्डी ने साथियों के मारे जाने का बदला लेने का एलान किया और मारे गए नक्सली युवक गुडसा उसेंडी का नाम अपना लिया। बेहतर और अत्याधुनिक हथियारों के संचालन के साथ-साथ उसे आधुनिक संचार प्रणाली का भी बेहतर ज्ञान है। उसका भाषण नए रंगरूटों में जोश पैदा करता है।

ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि गुडसा उसेंडी अब किशनजी के बाद माओवादियों की कमान संभाल सकता है। मालूम हो कि गुरुवार की शाम कोबरा बटलियन और पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन कर कुख्‍यात नक्‍सल नेता किशनजी को मार गिराने का दावा किया है। फिलहाल नक्‍सलियों की तरफ से इस संबंध में किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+