इंडि़यन नेवी में शामिल होंगे आठ लैंड क्राफ्ट पोत

उन्होंने एम वी मैसूरा रेड्डी के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इसके अतिरिक्त रक्षा खरीद परिषद ने चार बड़े पोतों को शामिल करने की जरूरत बतायी है। जिनसे जल-थल भारवहन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे असैन्य प्रशासन, आपदा राहत तथा अन्य तरह की आकस्मिक जरूरतों की पूर्ति में मदद मिलेगी।
एंटनी ने संजय राउत और गोविंदराव आदिक के सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को बताया कि भारत को समुद्री मार्ग से आतंकी खतरा होने के बारे में किसी एजेंसी से कोई विशिष्ट सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी तटों के चारों ओर एक तटीय सुरक्षा घेरा समुद्री पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना द्वारा उपलब्ध कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications