कोर्ट शुक्रवार को करेगी कनिमोझी की किस्मत का फैसला

इससे पहले सीबीआई ने अपील की थी कि 2जी घोटाले में आरोपियों को जमानत मिलने के बाद वे सुबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने सीबीआई की यह दलील यह कहकर ठुकरा दी थी कि पिछले कई महीनों से इसके कई आरोपी जेल में बंद हैं जिसके बावजूद सीबीआई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में आरोपियों को जमानत दी जा सकती है।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के इस महत्वपूर्ण फैसले पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। 2जी घोटाले में कनिमोझी पर रिश्वत लेने का आरोप था। इस मामले में कनिमोझी पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। अब देखना है कि कनिमोझी की जेल से रिहाई हो सकती है या नहीं। कनिमोझी सहित पूरे देश को कोर्ट के इस फैसले का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications