प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं के भाग्य का फैसला करेगा कोर्ट

अभिषेक यादव नामक युवक जो कि सपाई कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जब इन नेताओं की गिरफ्त में आया तो सबने मिलकर बुरी तरह लात-घुसों से उसकी पिटायी की। मारपीट के आरोप में शिकायतकर्ता अभिषेक यादव ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। इन नेताओं पर आई.पी.सी. की धारा 147, 141, 323, 504 तथा 7 क्रिमिनल ला एमेण्डमेंटस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह विश्वविद्यालय छात्रसंघ बहाली के लिए राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहा था, उसी दौरान इन नेताओं से उससे मारपीट की।
बहरहाल गिरफ्तारी के आदेश से घबराये इन नेताओं ने बृहस्पितवार को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपील की कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाये। मंगलवार को याचिका की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अभिषेक यादव के अधिवक्ता ने जवाबी हलफनामा दायर करने का अदालत से समय मांगा। याचिका में कांग्रेस नेताओं ने झूंसी थाने में अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है तथा इस प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications