हेलिकॉफ्टर रखने वाले मुलायम-माया गरीबी क्या समझेंगे?

बहराइच। अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव युवराज का बसपा सरकार सहित सभी विरोधी पार्टियों पर वार जारी रहा। बसपा को चोरों की सरकार कहने वाले कांग्रेस युवराज ने साफ तौर पर कह डाला कि यूपी सीएम मायावती और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह आज बहुत बड़े नेता बन गये हैं। वो हेलिकॉफ्टर से चलते हैं, गरीबों का दुख-दर्द वो क्या जानें क्योंकि गरीबों के हाल को जानने के लिए उन्हें गरीबों के घर जाना होगा, जो कि उनके शान के खिलाफ है।

राहुल ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह जी और बसपा सुप्रीमो मायावती आज से करीब 10से 12 साल पहले गरीबों के घर जाती थीं लेकिन आज ऐसा नहीं हैं। उनके अंदर का गुस्सा खत्म हो चुका है, वो लोग बड़े नेता बन गये हैं। और जब मैं किसी गरीब के घर जाता हूं तो ये लोग इसे नाटक कहते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक बार फिर से यूपी सरकार पर केन्द्र सरकार की जनसेवा योजनाओं का पैसा खाने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि हम मनरेगा के लिए दिल्ली से पैसे भेजते हैं जिन्हें बसपा के कार्यकर्ता खा जाते हैं।

मनरेगा की स्कीम पूरे भारत में कारगर है। इस स्कीम के तहत एक गरीब आदमी साल के 12000 हजार रूपये कमा सकते हैं लेकिन मायावती जी कहती हैं कि मनरेगा से किसी को फायदा नहीं है। कल उन्होंने मेरी इस बात को झूठा करार दिया लेकिन ऐसा नहीं है अक्टूबर 2007 में उन्होंने यह बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है।

कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल बसपा कार्यकरता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+