बहराइच में गरजे युवराज राहुल, कहा बसपा चोरों की सरकार

मनरेगा की स्कीम पूरे भारत में कारगर है। इस स्कीम के तहत एक गरीब आदमी साल के 12000 हजार रूपये कमा सकते हैं लेकिन मायावती जी कहती हैं कि मनरेगा से किसी को फायदा नहीं है। कल उन्होंने मेरी इस बात को झूठा करार दिया लेकिन ऐसा नहीं है साल 2007 में उन्होंने यह बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है। कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल बसपा कार्यकरता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि यह सड़क यूपी वालों की है ना कि बसपा कार्यकर्ताओं की। राहुल ने कहा कि मेरी बात को लोग गलत ठहराते हैं। जब तक नेता किसी दलित के घर नहीं जायेगा, उसका पानी नहीं पियेगा तब तक उसको उस व्यक्ति को गरीबी का एहसास नही होगा। लेकिन मेरे इस बयान को वो नाटक बताती हैं। मायावती ना तो किसी गरीब के घर में जाती हैं औऱ ना ही किसी के घर का पानी पीतीं हैं तो उन्हें कैसे एहसास होगा कि गरीबी और गरीब का दर्द क्या होता है?
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने फूलपुर में कहा था कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह जी और बसपा सुप्रीमो मायावती आज से करीब 10से 12 साल पहले गरीबों के घर जाती थीं लेकिन आज ऐसा नहीं हैं। उनके अंदर का गुस्सा खत्म हो चुका है, वो लोग बड़े नेता बन गये हैं। हेलिकॉफ्टर से चलने वाले यो लोग किसी का दर्द क्या समझेंगे।












Click it and Unblock the Notifications