देश को विकसित नहीं कर पाए यूपी को नंबर वन कैसे बनाएंगे राहुल?

उत्तर प्रदेश को बदहाल और भिखारी युवाओं का राज्य बनाने वाले राहुल गांधी ने अब यहां की जनता से एक मौका देने की अपील कर डाली। जिसके लिए उन्होंने जो दावा किया कि वे उत्तर प्रदेश को आने वाले 10 साल में भारत का नंबर वन राज्य बना देंगे। राहुल गांधी का यह वादा सुन कांग्रेस का वह वादा यादा आ गया जो उन्होंने 2004 में लोकसभा चुनावों के दौरान पूरे देश से किया था। जिसमें जनता से कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो भारत को विकसित देश बना देगी।
इस वादे की दम पर कांग्रेस गठबंधन जुटाकर यूपीए वन से यूपीए टू में आ गई। देश को विकसित बनाने का वादा करने वाली कांग्रेस की सरकार के शासन में जमकर भ्रष्टाचार और महंगाई ने देश की जनता को बेहाल कर दिया। आर्थिक विकास का हवाला देकर इस सरकार ने आम जनता की कमर ही तोड़ डाली। पेट्रो पदार्थों से लेकर आम खाने की चीजों के दाम इतने बढ़ गए कि सरकार ने लोगों के मुह का निवाला ही छीन लिया। हर आम आदमी आज पूरी सरकार से एक ही सवाल पूछता है कि आखिर सरकार देश को विकास के किस रास्ते पर डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications