चंडीगढ़ में हुई इंडो-पाक मीडिया कांफ्रेंस

चंडीगढ़ प्रैस क्लब को पंच-दरिया इंडो-पाक मीडिया कांफ्रेंस के आयोजन पर बधाई देते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि ऐसे सम्मेलन दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ाती है। हुड्डा ने कहा कि हिन्दुस्तान तथा पाकिस्तान के लोगों के बीच काफी समानता है और दोनों देश यदि मिल-जुलकर रहेंगे तो दोनों देशों का विकास होगा।
पाकिस्तानी पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने लाहौर जाने की इच्छा भी जताई और कहा कि वे जल्द लाहौर आयेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जर्नादन द्विवेदी ने कहा कि आज बेशक दोनों मुल्कों की सरहदें अलग-अलग है लेकिन आम आदमी परस्पर मेल-जोल चाहता है। चंडीगढ़ के वरिष्ठi पत्रकार एन एस परवाना ने कहा कि मीडिया अपने-अपने देशों की सरकारों से आग्रह करे कि दोनों देशों के बीच आवागमन के इस तरह के सरल प्रावधान हों कि पाकिस्तान में पैदा हुए भारतीय नागरिक तथा भारत में पैदा हुए पाकिस्तानी नागरिक को अपनी जन्म भूमि देखने का अवसर मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications