ब्रेकिंग न्यूज : हावड़ा-दून एक्सप्रेस ट्रेन में आग, 2 मरे, कई झुलसे

Train
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर झारखंड से है। जहां हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस की एसी बोगी में देर रात 2.30 बजे के करीब आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह आग शार्ट शर्किट से लगी हुई माना जा रहा है।

ट्रेन के B1 और B2 बोगी को आग के कारण पूरी तरह जल गये हैं। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है और ट्रेन के अंदर कोई है यह अभी बता पाना बहुत मुश्किल है। फिलहाल ट्रेन झारखंड के पारसनाथ स्टेशन के पास रुकी हुई है। ट्रेन के बाकी डिब्बे जो कि सही सलामत ते उन्हें आगे के लिए भेज दिया गया है।

क्षतिग्रस्त और प्रभावित डिब्बे अभी पारसनाथ स्टेशन के पास रुकी हुई है। फौरी तौर पर बताया जा रहा है कि तीन लोगों के जलने की खबर आ रही है लेकिन रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने दो लोग को मारे जाने की पुष्टि की है। जिसमें एक आठ साल की लड़की अर्पिता और एक डा अनुमिता शामिल हैं।

रेल मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है। अनिल सक्सेना के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि आग बहुत भयानक थी। लेकिन उन्होंने कहा कि ट्रेन में पैन्ट्री कार नहीं था इसलिए हताहत होने की संभावना कम है। बचाव दल और जीआरपी के लोग मौत पर पहुँच गये हैं।

इस हादसे के कारण ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। धनबाद के डीआरएस घटना स्थल पर पहुच गए हैं। राहत दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया है. बचाव दल गैस कटर का इस्तेमाल कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+