दिल्ली की छात्रा का इलाहाबाद में 1 माह तक गैंगरेप

मां के मुताबिक तीन नवंबर को छात्रा ने फोन कर इलाहाबाद में बंधक होने की सूचना दी थी। परिजनों ने 18 नवंबर को इलाहाबाद कोर्ट के पास किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जबकि आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों के साथ मोदीनगर कोतवाली में पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज जाते वक्त उसे कार सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया था। इसके बाद उसे इलाहाबाद की एक धर्मशाला में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म के साथ ही भाई को जान से मारन की धमकी दी जा रही थी।
सीओ निरंकार सिंह का कहना है कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए गाजियाबाद भेजा गया है। बयानों के आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक ने छात्रा से 10 अक्तूबर को शादी होने की बात कहते हुए इलाहाबाद कोर्ट में प्रमाण पत्र पेश किया था, जबकि छात्रा ने शादी प्रमाण पत्र फर्जी बताते हुए मां के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके चलते कोर्ट ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया है।












Click it and Unblock the Notifications