केवल दिल्ली सरकार यूपी को नहीं बदल सकती: राहुल गांधी

बसपा सरकार पर फंड के नाम दलाली का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी ने कहा कि केवल दिल्ली की सरकार उत्तर प्रदेश को बदल नहीं सकती है। क्योंकि दिल्ली से प्रदेश को मिलने वाला पैसा या तो लखनऊ में रूक जाता है या तो प्रदेश के ब्यूरोक्रेटस खा लेते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपी को बदलना है तो यूपी की जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा। यहां का युवा भी देश में वो सब कुछ कर सकता है जो कि देश के दूसरे बड़े राज्यों में होता है। बस उसे जागरूक होने और सही दिशा निर्देश मिलने की देर है। और यह मौका हम यानी कांग्रेस उसे देगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हर हाल में यूपी विधानसभा चुनाव जीतेगी।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस जाति की नहीं विकास की बातें करती है। इसलिए उन्हें लगता है कि अगर जनता ने साथ दिया तो वो दस साल में यूपी नंबर वन बन जायेगा। क्योंकि हिंदुस्तान में पैसे की कमी नहीं है बस उसका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं हो पा रहा।
मालूम हो कि कांग्रेस युवराज यूपी के 5 दिनों की यात्रा पर है। जिसकी शुरूआत उन्होंने बाराबंकी से की है। अपने 5 दिनों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत 7 जिलों का दौरा करेंगे। इन 5 दिनों में राहुल रोड शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications