देश में भ्रष्टाचार विरोधी अलख जगाएंगे अन्ना के सिपाही

इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के 34 जिलों के करीब डेढ़ सौ प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें तय किया गया कि आने वाले चुनावों में अन्ना के लोग साफ छवि वाले उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। वैसे अन्ना ने स्वीकार किया है कि उन्हें शीतकालीन सत्र में जन लोकपाल विधेयक के पारित होने की उम्मीद कम ही है। भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन के अध्यक्ष केडी पवार ने कहा कि अन्ना ने पिछले दिनों पांच राज्यों का दौरा किया था और अब वह चाहते हैं कि उनकी टीम के सदस्य देश के अन्य सभी राज्यों का दौरा करें।
हजारे ने जन लोकपाल बिल को लेकर एक पुस्तिका भी तैयार की है, जो लोगों में वितरित की जाएगी। वहीं अन्ना हजारे में इस सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अपील की है कि कोई भी राजनीतिक दल उनके फोटो का इस्तेमाल अपने चुनाव प्रचार में न करें। क्योंकि इससे गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने सभी दलों से कहा है कि वे अपने प्रचार सामाग्री से उन्हें निकाल दें।












Click it and Unblock the Notifications