यूपी में राहुल गांधी 22 नवंबर से करेंगे रोड शो

जो जानकारी मीडिया को मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी कल से यानी 22 नवम्बर को बाराबंकी से अपने प्रदेश दौरे की शुरूआत करेंगे जिसका समापन कुशीनगर में एक चुनावी जनसभा के साथ होगा। अपने 6 दिनों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिला जायेंगे। इन 6 दिनों में राहुल रोड शो करेंगे। अपने दौरे के दौरान राहुल प्रेसवार्ता भी करेंगे।
रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि राहुल गांधी का यह पूरा दौरा प्रदेश की जनता से मिलकर उनके दुख-दर्द जानने का है। लेकिन राहुल गांधी के बारे में बोलते बोलते वह सूबे की सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधने से बाज नहीं आयीं। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा सरकार के वरिष्ठ मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं कैबिनेट सचिव शशांक शेखर और प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर से जान का खतरा बताए जाने संबंधी आरोप में सच्चाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications