आयकर विभाग वसूलेगा 80 करोड़

विभाग के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि छापेमारी के बाद विभाग के पास 18 करोड़ रुपये पहले ही जमा कराए जा चुके हैं। आयकर विभाग अंतिम जांच और जब्त दस्तावेज तैयार कर रहा है। विभाग ने इन करदाताओं से कहा है कि वे पिछले दो आंकलन साल के अपनी आमदनी से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इन 22 लोगों में कोई भी राजनीतिज्ञ नहीं है। ज्यादातर उद्यमी हैं। आयकर विभाग की विशेष इकाई ने इन लोगों पर 80 करोड़ रुपये का कर बकाया बनाया है।
विभाग को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से इन लोगों की सूची मिली थी। सूत्रों ने कहा कि डिफाल्टर ने 80 करोड़ रुपये का कर चुकाने की सहमति दे दी है। विभाग उन लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जिनका निवास दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिखाया गया है, पर अभी तक वे पकड़ में नहीं आ सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications