यूपी बुनकरों पर मेहरबान हुए राहुल गांधी, दिया करोड़ो का पैकज

इस मौके पर राहुल ने कहा कि वो पिछले दिनों मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही के बुनकरों से मुलाकात की थी। तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि बुनकरों की हालत बहुत ज्यादा खराब है। तभी मैनें सोचा था कि बुनकरों को पैसे मिलने ही चाहिए। आपको बता दें कि कांग्रेस युवराज ने पहले भी बहुत वायदे किये है लेकिन इस बार यह वायदा बहुत जल्दी पूरा हो गया। जिसे कि यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है । राजनीतिक पुरोधाओं का कहना है कि यह सब कुछ चुनाव में वोट बैंको को एकत्र करने के लिए हो रहा है। राहुल मुस्लिम वोट इक्ट्ठा करने के लिए यह सब कुछ कर रहे हैं।
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 18.5 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। बुनकरों में बड़ी तादात मुस्लिमों की है। राहुल ने अपनी चिट्ठी में भी जिक्र किया है कि बुनकरों में ज्यादातर पिछड़े और अल्पसंख्यक शामिल हैं। अब कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि बुनकरों को 3 हजार करोड़ का पैकेज दिलाने का पूरा क्रेडिट राहुल गांधी को ही मिले।












Click it and Unblock the Notifications