लोकपाल बिल नहीं आया तो देश भर में होगा आंदोलन

बेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में लोकपाल विधेयक को पास कराने में विफल रहने पर देश भर के 300 से ज्यादा शहरों में रामलीला मैदान की तरह का प्रदर्शन हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने देश से वादा किया है कि लोकपाल विधेयक संसद के आगामी सत्र में पास किया जाएगा।
हम स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन कर रहे हैं और फिलहाल उम्मीद करते हैं कि वे अपना वादा निभाएंगे। बहरहाल उन्होंने कहा हि अगर विधेयक को संसद में पेश नहीं किया गया या इसे ज्यादा प्रभावी बनाए बगैर लाया गया तो देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को जागरूक करने के लिये टीम अन्ना द्वारा लोगों को प्रशिक्षण देने के लिये आयोजित कार्यशाला में भाग लेने बेदी यहां आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications