रंगीन पार्टियों के चलते पाकिस्‍तान में खुदा बन बैठा दाऊद

Underworld Don Dawood Ibrahim
दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री जनरल परवेज मुशर्रफ भले ही यह कहें कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन और डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम की पाकिस्‍तान में पूजा की जाती है मगर भारत में वह एक गुंडा ही है। पाकिस्‍तान की ऐसी हालत हो गई है कि वह ना ही इस अजगर को निगल पा रहा है और ना ही उगल पा रहा है। आइए आपको असलियत बता दें कि आखिर पाकिस्‍तान में दाऊद को क्‍यों भगवान माना जाता है।

दरअसल कराची में शहंशाह की तरह अय्याशी करने वाले दाऊद ने हिंदुस्तान में दहशत पैदा कर पाकिस्तान और इस्लामिक देशों में भले ही शोहरत बटोरी, पर पाकिस्तान में वह आतंकवाद, सट्टेबाजी और रंगीन पार्टियों का किंग बन बैठा है। आपको मालूम होगा कि क्रिकेट की सट्टेबाजी में दाऊद और इसका गिरोह कई साल से सक्रिय रहा है। शारजाह हो या फिर कराची, हर जगह इस माफिया की तूती बोलती है।

एक समय तो शारजाह सट्टेबाजी का बड़ा केंद्र था, जहां मैचों में जमकर दाऊद के गुर्गे सट्टे लगाते थे। जावेद मियांदाद के समधी बनने से यह बात साफ हो जाती है कहीं न कहीं संदिग्‍ध पाकिस्तानी खिलाड़ियों के तार इस सट्टेबाज से भी जुड़े हैं। कराची में दाऊद की बेटी की शादी का भव्य समारोह तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में ही हुआ था।

पूरी दुनिया जानती है कि दाऊद का ठिकाना कराची है और वह यहां पर अतिसुरक्षित इलाके के एक बंगले में रहता है। पर पाकिस्तान है कि मानता ही नहीं। कराची में जिस घर में दाऊद रहता है वहां अक्सर रंगीन दावतें होती है। कराची के देह व्यापार वाले इलाके से दर्जनों लड़कियां इस पार्टी का शोभा बढ़ाती है। कहा तो ये भी जाता है कि एक समय दुबई में इस सरगने की दावतों में हिंदी फिल्मों के स्टार भी शिरकत करते थे। आज भी इंटरपोल के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शुमार आराम की जिंदगी कराची में जी रहा है। सूत्रों की मानें तो दाऊद ने मुशर्रफ के लिये भी कई रंगीन पार्टियों का आयोजन करावाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+