ममता बनर्जी व 12 मंत्रियों की हत्या की फिराक में नक्सली : आईबी

इंटेलीजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट कुद और ही कहानी बयां कर रही है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के 12 मंत्रियों की जान को नक्सलियों से खतरा है। नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर राज्य में कई जगह पर चिपकवाए हैं जिसमें मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी गई है।
गौरतलब है कि राज्य में इस समय मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसके तहत नक्सलियों को आत्म समर्पण करने या फिर अंजाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि माओवादी राजाराम सोरेन तथा उनकी पत्नी जगारी बसाके ने राज्य सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुनने में आ रहा है कि यह दंपति सरकार के सख्त रुख से घबरा गए थे।












Click it and Unblock the Notifications