इंडो-अमेरिका साथ मिलकर काम करेंगे : मनमोहन सिंह

करीब एक साल बाद हुई यह मुलाकात एक घंटे से भी ज्यादा चली। मुलाकात में क्या हुआ इसका खुलासा तो नहीं हुआ है। लेकिन टीवी चैनलों के माध्यम से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक दोनों ही लोगों ने तय किया है कि दोनों देश यानी की भारत और अमेरिका साथ मिलकर काम करेंगे।
पीएम मनमोहन सिंह ने इस मुलाकात को अच्छा बताते हुए कहा है कि ओबामा के भारत दौरे के बाद से भारत और अमेरिका ने असैन्य परमाणु सहयोग के चलते हर क्षेत्र में तरक्की की है। जबकि ओबामा की ओर से यह बयान आया है कि वो भी भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात करके खुश है। इन दोनों की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
क्योंकि ओबामा के भारत दौरे के करीब एक साल बाद स्थितियां काफी बदल चुकी है। सबको उम्मीद थी इस मुलाकात में आतंकवाद पर भी चर्चा होगी लेकिन जो खबर आयी है उसके मुताबिक यह मुलाकात पूरी तरह से असैन्य परमाणु सहयोग से संबंधित थी। गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री पूर्वी एशिया और असियान सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया में हैं।












Click it and Unblock the Notifications