'मनरेगा' के घपलों के लिए जयराम ने माया को भेजा तीखा खत

Jairam Naresh
नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के नाम पर जमकर धांधली हो रही है। इस बारे में पहले भी सूबे की मुखिया मायावती को अवगत कराया गया है लेकिन हमेशा मायवती इस बात से इंकार करती आयी हैं। एक बार फिर से मनरेगा में हो रहे घोटालों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने यूपी की मुख्यमंत्री मायावती को चेताया है।

उन्होंने दोबारा सीएम मायावती को खत लिखकर इस समस्या को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा है। जयराम ने अपनी चिट्ठी में मनेरगा के फंड में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों का नाम लिखकर इनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है।

जयराम नरेश की ओर से खत में जिन अधिकारियों के नाम हैं उनके नाम हैं, सोनभद्र के ग्रामीण अधिकारी राजेश दुबे, गोंडा के सीडीओ राज बहादुर और लरामपुर के अधिकारी सच्चिदानंद दुबे। जयराम नरेश ने यह भी लिखा है कि मायावती ने खुद गोंडा के सीडीओ राज बहादुर को निलंबित किया था लेकिन वह अभी तक अपनी सेवा में बहाल हैं।

बताया जा रहा है कि जयराम रमेश का यह खत जो कि सीएम मायावती के नाम है वो 14 पन्नों का है। जबकि सीएम मायावती का कहना है कि जयराम नरेश का यह खत सियासी चाल के तहत लिखा गया है। जबकि जयराम रमेश ने मायावती पर आरोप लगाया है कि वो जानबूझकर अपने अधिकारियों को बचा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+