सीबीआई को भी लोकपाल के दायरे में लाओ: केजरीवाल

इसी लड़ाई के बीच में टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि सीबीआई को भी लोकपाल के दायरे में होना चाहिए। बिना सीबीआई के लोकपाल बिल पोस्ट ऑफिस की तरह होगा। लोकपाल जांच करने के लिए सीबीआई को शिकायत भेजेगा और उसकी रिपोर्ट कोर्ट को भेजेगा। क्या हम लोकपाल के लिए इस तरह की क्लर्की चाहते हैं? यह तो मेरी समझ के परे है।
केजरीवाल के इस सवाल के जवाब पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन इससे पहले सरकारी नेताओं का कहना था कि टीम अन्ना इस बात से डर गयी है कि अगर सरकार लोकपाल बिल सशक्त बिल लेकर आ जाती है तो उसका सारा श्रेय सरकार को मिलेगा, टीम अन्ना को नहीं।












Click it and Unblock the Notifications