अवैध संबंध के बीच आई मां को मारी बेटे ने गोली

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना भोपा क्षेत्रा के गांव रहमतपुर निवासी लवकुश पुत्र स्व. भागमल का अपने पड़ौस की एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध उसकी मां श्रीमति सरोज पूर्व मे भी कई बार कर चुकी थी। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर मां-बेटे के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। वहीं देर शाम उक्त मामले को लेकर फिर से मां बेटे के बीच विवाद खड़ा हो गया और अपनी मां से झगडऩे के पश्चात लवकुश देर शाम घर से कही चला गया।
रात तक भी जब वह वापिस नही लौटा तो उसकी मां ने सोचा कि वह नाराज होकर कहीं चला गया है। देर रात सुबह अपने आप वापिस आ जाएगा। जिसके चलते उसकी मां सरोज अपने घरेलू कामो को निपटाकर अपने कमरे मे सोने के लिए चली गई। सूत्रों के अनुसार देर रात गुस्से में घर लौटे लवकुश ने अपने कमरे मे सो रही अपनी मां को गोली मार दी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। देर रात लवकुश के मकान में चली गोलियो की आवाज सुनकर उसके पडौसी मौके पर पहुच गए। उन्होने देखा कि सरोज लहुलुहान अवस्था में अपने बिस्तर पर पडी हुई है। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना भोपा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ जानसठ सुभाष कुमार गंगवार तथा थानाध्यक्ष संजय वर्मा मौके पर पहुच गए और उन्होंने अन्य परिजनो से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज सुबह पुलिस ने हत्यारोपी लवकुश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्यारोपी लवकुश ने अपना जुल्म कबूल कर लिया। इस हृदयविदारक घटना की चारों ओर चर्चा होती रही।












Click it and Unblock the Notifications