राहुल को बदल लेना चाहिए अपना स्क्रिप्ट राइटर

उन्होंने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि राहुल दूसरे का लिखा भाषण पढ़ते हैं इस कारण उन्हें यह तक नहीं ज्ञात नहीं होता कि वह क्या पढ़ रहे हैं। श्री नकवी ने कहा कि श्री गांधी को किसी ऐसे व्यक्ति को अपना स्क्रिप्ट राइटर बनाना चाहिए जिसे उत्तर प्रदेश के इतिहास की जानकारी हो। वहीं मुख्यमंत्री मायावती के यूपी विभाजन को उन्होंने चुनावी शिगुफा बताया। उन्होंने कहा कि यदि मायावती उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर वाकई गंभीर थीं और राज्य का पुनर्गठन करना चाहती थीं तो उनको पौने पांच साल तक इंतजार नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है, भाजपा हमेशा से ही छोटे राज्यों के गठन की पक्षधर रही है और भाजपा के शासनकाल में ही उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था।
भाजपा यह यह विभाजन बिना किसी हो-हल्ले के किया लेकिन सुश्री मायावती तो भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध की तरफ से ध्यान हटाने के लिए राज्य विभाजन का हल्ला मचा रही हैं। मायावती को भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसने पर मायावती एक के बाद एक ऐसे वायदे करने में जुट गई हैं जिनको वह कभी पूरा नहीं कर सकतीं। कांग्रेस, बसपा व सपा को एक जैसी सोच वाला बताते हुए श्री नकवी ने कहा कि यह तीनों पार्टियां राजनीतिक लाभ के लिए अभियन करना खूब जानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications