मायावती सरकार की चाल का पर्दाफाश करेगी भाजपा

Uttar Pradesh: BJP will disclose Maya's stunt
लखनऊ। सपा के साथ ही भाजपा भी मायावती के प्रदेश विभाजन को गलत ठहराया रही है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि आगामी 21 नवम्बर से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र में मायावती सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसकी चालों का पर्दाफाश करेगी। भाजपा उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि मायावती सरकार ने पहले को प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया और जनता के हितों को नजरअंदाज किया लेकिन अब बंटवारे का प्रस्ताव पारित लुभावने वादे कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधानमंडल सत्र में सरकार की इन चालों को उजगार करेगी। श्री मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए विधानसभा चुनाव के पहले राज्य को चार भागों में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित कराया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य के विभाजन को लेकर वास्तव में गम्भीर होती तो यह प्रस्ताव पहले ही आ गया होता।

उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के नगर निकाय चुनाव कराने सम्बन्धी आदेश का स्वागत किया और कहा कि इस आदेश मे मायावती सरकार की कलई खोलकर रख दी है। बसपा सरकार नगर निकायों पर अलोकतांत्रिक तरीके से काबिज होने की साजिश कर रही थी। इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भाजपा की जनस्वाभिमान यात्रा के बारे में बताया कि कलराज मिश्र की नेतृत्व में यह यात्रा जगदीशपुर से बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंची जबकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अगुवाई में निकली दूसरी स्वाभिमान यात्रा का भी अयोध्या में समापन में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+