मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ी : तंवर

डा. तंवर ने मीडिया जगत से जुड़े सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया से उम्मीद की जाती है कि सृजनात्मक भूमिका निभाते हुए सजग समाज का निर्माण करें। सामाजिक कुरीतियों, भ्रष्टाचार व अन्य बुराईयों के प्रति समाज को जागरुक करने के लिए मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के बाद मीडिया को और अधिक मजबूती मिली है। सांसद ने कहा कि ई-पेपर के इस दौर में मीडिया के माध्यमों का भी व्यापक विस्तार हुआ है। प्रिंट पत्रकारिता के बाद इलैक्ट्रोनिक पत्रकारिता ने अपना स्वरूप बदला है वहीं ई पत्रकारिता के आने से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ चुनौतियां बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने पूरी दुनिया में अलग से पहचान कायम की है।
सांसद ने कहा पेड न्यूज के इस दौर में मीडिया के समक्ष एक नई चुनौती साख बचाने की भी रह गई है। मिशन की जगह प्रोफेशन बन चुकी पत्रकारिता को अपनी विश्वसनीयता भी कायम रखनी पड़ेगी। इसके लिए हर मीडियाकर्मी की जिम्मेदारी बनती है, उसे अपने नैतिक मूल्यों का लिहाज करते हुए खुद के लिए एक लक्ष्मण रेखा जरूर तय करनी पड़ेगी।
इलेक्ट्रॉनिक न्यूज मीडिया एसोसिएशन सिरसा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश मेहता, विशेष अतिथि जसबीर सिंह रियाड, हरियाणा सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक श्री सुभाष, अमित चौधरी, अध्यक्ष बलजीत सिंह, सुरेंद्र भाटिया, डा. गुलाब सिंह, लाज पुष्प, अरुण भारद्वाज, धीरज बजाज, राजेंद्र संधू, गुरजीत मान, नवदीप सेतिया, आदि ने पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे और राष्ट्रीय प्रेस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।












Click it and Unblock the Notifications